Friday, May 4, 2018

ब्रम्हाजी की आयु की गणना करने मे केलकुलेटर भी फेल है।






ब्रम्हाजी की आयु की गणना करने मे केलकुलेटर भी फेल है।









दोस्तों क्या आप जानते हैं कि हमारे हिन्दू धर्म मे भगवान ब्रह्माजी का स्थान बहुत ऊपर है।

निश्चित तौर पर आप मेरी इस बात से अवश्य सहमत होंगे।

परंतु क्या आपने कभी कल्पना की है कि हमारे ईष्ट देवता ब्रह्माजी की आयु कितनी है? 

हमारे ईष्ट देवता ब्रह्माजी की आयु 100 वर्ष है ? 

जी हाँ, बिल्कुल सही पढा आपने, हमारे ईष्ट देवता ब्रह्माजी की आयु 100 वर्ष है ? 

अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी सी बात बताने के लिए इतना बड़ा ब्लॉग लिखने की क्या जरुरत थी ? हम मनुष्यो की आयु भी 100 वर्ष है और ब्रह्माजी की आयु भी 100 वर्ष है।

परंतु दोस्तो कहानी मे मोड़ यहीं पर है, हम सबका 1 दिन तो आप सभी जानते हैं कि 24 घंटे का होता है, परन्तु ब्रह्माजी के 1 दिन की गणना करने के लिये हमें थोड़ा फ्लेश बैक मे जाना होगा।

इसकी गणना थोड़ी जटिल है, परन्तु आपको ये जानकर और भी हैरानी होगी कि ये गणना आज से लगभग 5000 वर्ष पहले महाभारत का युध्द शुरू होने से पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को समझाई थी, तब तक केलकुलेटर का आविष्कार भी नहीं हुआ था।



अब हम अपने मेन मुद्दे पर आते हैं, हम बात कर रहे
थे ब्रह्माजी के 1 दिन की गणना की।

इसको अच्छी तरह से समझने के लिये आपको ये जानना बहुत जरुरी है कि हमारे चारों युगों की कुल आयु कितनी है? 

सतयुग = 17,28,000 वर्ष
त्रेतायुग = 12,96,000 वर्ष
द्वापर युग=  8,64,000 वर्ष
कलयुग   =  4,32,000 वर्ष

यह चक्र जब 1000 बार तक दोहराया जाता है तब वो अवधि ब्रह्माजी के 1 दिन के बराबर होती है और
यह पूरा चक्र दोहराया जाता है तो वो ब्रह्माजी के 1 रात के बराबर होता है ।

इस प्रकार ब्रह्माजी के 100 वर्ष पृथ्वी के
31,10,40,00,00,00,000 वर्ष के तुल्य हैं।






No comments:

Post a Comment